फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सुद्धोवाला जेल में विचाराधीन दो कैदियों की हार्ट अटैक से मौत, एक था चर्चित किडनी कांड का आरोपी

Tue, 25 Jun 2024 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun News: मृतकों में से एक को वाहन चोरी के आरोप में 23 जून को जेल लाया गया था। वहीं, दूसरा कैदी चर्चित किडनी कांड का आरोपी था जो 2018 से जेल में बंद था।
विज्ञापन
जेल में बंद कैदियों की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के सुद्धोवाला जिला कारागार में मंगलवार को विचाराधीन दो बंदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को दिल का दौरा पड़ा था। कुछ घंटों के अंतराल पर दोनों को तबीयत बिगड़ने पर दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों कैदियों के शव को मोर्चरी में रखवाया है, जहां बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


जेलर पवन कोठारी ने बताया कि एक बंदी रणवीर सिंह रावत (45 वर्ष) निवासी ग्राम ढंगू मंदार, घनसाली, जिला टिहरी को 23 जून को वाहन चोरी के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल लाया गया था। रणवीर रावत की पत्नी मंगलवार दोपहर उससे मिलने के लिए भी आई थी। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने रणबीर को दून अस्पताल भिजवाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rishikesh: रामझूला घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने बरामद किया शव

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे बंदी का नाम डॉ. संजय दास निवासी बिहार है। दास की भी मंगलवार दोपहर को तबीयत खराब हुई थी। उसे भी दून अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दास को भी मृत करार दिया।

दास 2018 से सुद्धोवाला जेल में बंद था। उस पर आरोप है कि 2017 में हुए चर्चित किडनी कांड में शामिल रहा था। इस पर गैंगेस्टर का मुकदमा भी था। तब से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद था। कुछ समय पहले दास को दिल में स्टंट भी डाले गए थे। प्रथमदृष्टया दोनों की मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है। दोनों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें