फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को टोका तो पुलिसवालों को पीटा, वर्दी फाड़ी 

Sat, 16 Oct 2021 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

गुरुवार रात चीता पुलिस के कांस्टेबल तेजपाल और मोहित सैनी राजपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान तीन युवक हंगामा कर रहे थे। चीता कर्मियों ने टोका तो तीनों ने सिपाहियों से मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीता पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को टोका तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों से गाली गलौच की। आरोप है कि तीनों युवकों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ डाली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


घटना गुरुवार रात को डालनवाला थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार चीता पुलिस के कांस्टेबल तेजपाल और मोहित सैनी राजपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान नालापानी से राजपुर रोड ग्रेट वैल्यू होटल के पास देखा कि तीन युवक हंगामा कर रहे हैं।

चीता कर्मियों ने उन्हें टोका तो तीनों उन पर गुस्सा हो गए। इस बीच तीनों युवकों ने सिपाहियों से मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। कुछ देर बाद वहां फोर्स पहुंची और तीनों को काबू कर थाने ले आए। अस्पताल ले जाकर तीनों का मेडिकल कराया गया तो पता चला कि वह शराब के नशे में थे। 
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रजत वालिया निवासी माउंट व्यू कॉलोनी, सहस्रधारा रोड, वरूण निवासी मानक विहार सहस्त्रधारा रोड और अमित असवाल निवासी दून विहार जाखन बताया। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें