आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसे मामलों में दलालों के हाथों ही सारी बुकिंग का खेल किया जाता है, लेकिन यहां पर युवतियां भी अपने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं। इसके माध्यम से ही एक रात या उससे अधिक समय सीमा की कीमत तय की जाती थी। यही कारण है कि पुलिस ने लड़कियों को आरोपी बनाया है।
ये चढ़े हत्थे
अभिषेक कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल पुत्र अनिल कुमार निवासी कृष्णा गली भावपुर सादरा दिल्ली, नौशाद हुसैन पुत्र खालिद हुसैन निवासी मोहल्ला औरंगाबाद, तहसील नजीबाबाद, कीरतपुर जिला बिजनौर, राजवीर गिल पुत्र किलवेन्द्र सिंह गिल निवासी कुकियाली, गुरबाग, चंदेर, पंजाब, रसैल हुसैन पुत्र कारी हुसैन निवासी गोविंदपुरी, कालकाजी, डीडीए फ्लैट दिल्ली, संजीत भारोई पुत्र संतोष भरोई निवासी नगेटिया जिला पीलीभीत, यूपी, सुरेंद्र सिंह पुत्र गोपाल निवासी चंदनी, खटीमा जिला यूएसनगर। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, हरियाणा की रहने वाली हैं।