फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन पहले हुई थी संदिग्ध मौत: गर्भवती महिला की हत्या की आशंका, अब कब्र से शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम

Tue, 24 Sep 2024 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun News: सुसराल वालों ने मायके पक्ष को बताया था कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन उन्हें सूचना मिली कि महिला को गला दबाकर मारा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में गर्भवती महिला की हत्या की आशंका पर पुलिस कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी। हत्या का आरोप महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर है। सुसराल वालों ने मायके पक्ष को बताया था कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन उन्हें सूचना मिली कि महिला को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब प्रशासन से अनुमति लेकर महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि, सच्चाई का पता चल सके।

विज्ञापन


इस मामले में मुमताज निवासी मोहल्ला मलकान बसी, किरतपुर, बिजनौर ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी फराह की शादी वर्ष 2011 में सलीम निवासी कांवली गांव, मनिहार मोहल्ला के साथ हुई थी। सलीम सऊदी में रहा था और दो साल पहले ही लौटकर आया है। वह फराह को खर्च नहीं देता था। वह जो भी खर्च करती थी, उसकी मां ही उसे रुपये देती थी। आरोप लगाया कि फराह का ससुर, जरीफ, सास शहनाज, देवर शोएब, शाहरुख और फूफा सुहैल उसे लगातार परेशान करते रहते थे। सलीम को कई बार उन्होंने लाखों रुपये भी दिए थे। गत 18 सितंबर को रात एक बजे फराह के ससुराल वालों ने उनके दिल्ली के रिश्तेदार को बताया कि फराह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

Roorkee Crime:  खेत के मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या, तीन घायल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुमताज के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा तो सलीम के फूफा ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें शक हुआ कि कुछ न कुछ फराह के साथ गलत हुआ है। इसके बाद उन्हें उन महिलाओं का फोन आया, जिन्होंने फराह के शव को कब्रिस्तान ले जाने से पहले गुसल (स्नान) कराया था। उन महिलाओं ने बताया कि फराह के गले पर निशान था, जो कि किसी रस्सी का हो सकता है। उन्हें शक है कि उसका गला घोंटकर मारा गया है। फराह उस वक्त गर्भवती भी थी। लिहाजा, उसका बच्चा भी उसके साथ मर गया।

इस शिकायत पर पुलिस ने शक के आधार पर जरीफ, शहनाज, शोएब, शाहरुख और सुहैल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है। लिहाजा, कब्र से शव निकालने की अनुमति के लिए जिला मजिस्ट्रेट को प्रार्थनापत्र दिया गया था। इस संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन की ओर से अनुमति दे दी गई है। इस प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार सदर को बतौर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें