फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: संदिग्धों की तलाश में बिंदाल बस्ती बनी छावनी, पुलिस और पीएसी ने चलाया अभियान 

Wed, 13 Oct 2021 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शहर और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह करीब 4:30 बजे कोतवाली व कैंट थाना पुलिस और पीएसी के सैकड़ों जवानों ने बिंदाल बस्ती को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
police, uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार तड़के बिंदाल बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरी बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां लोगों के घरों में चेकिंग की गई। इस दौरान 27 ऐसे लोग मिले, जिन्होंने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। 

विज्ञापन


घर-घर जाकर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश की
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शहर और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह करीब 4:30 बजे कोतवाली व कैंट थाना पुलिस और पीएसी के सैकड़ों जवानों ने बिंदाल बस्ती को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान न किसी को यहां आने की अनुमति दी गई और न ही कोई यहां से बाहर गया। घर-घर जाकर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश की। 

अक्सर शराब और नशा तस्करी की शिकायतें
पुलिस को अंदेशा था कि इस बस्ती में कुछ संदिग्ध लोग बाहर से आकर रुकते हैं। यही वह बस्ती है जहां पर अक्सर शराब और नशा तस्करी की शिकायतें आती हैं। हालांकि, मंगलवार सुबह की तलाश में पुलिस के हाथ न तो संदिग्ध आया और न ही संदिग्ध वस्तु। इस दौरान 27 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने इन सभी का लगभग 2.70 लाख रुपये के (प्रत्येक से 10 हजार) चालान किया। सत्यापन के लिए कुल टीमें बनाई गई थीं। इस दौरान कुल 180 मकान चेक किए गए। 
विज्ञापन


लगातार चलेगा चेकिंग अभियान : एसएसपी 
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि यदि इस तरह से चेकिंग की जाए तो नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। यह चेकिंग शहर की अन्य बस्तियों में भी चलाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में भी सत्यापन अभियान चलाए जाएंगे। बीते वर्षों में इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में विदेशियों के पकड़े जाने की जानकारी मिली है। लिहाजा, यहां पर सघन अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें