प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों की एक टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया था। दूसरी टीम ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।