इस पर गुलदार निखिल को छोड़कर भाग गया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल निखिल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से निखिल को दून अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक निखिल के सिर पर बड़ा और गहरा घाव है, उसका उपचार चल रहा है।
क्षेत्र में पसरी दहशत
इस घटना के बाद से कैनाल रोड क्षेत्र से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि करीब 20 दिन पहले ही राजपुर क्षेत्र से ही एक बच्चे को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था।