फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कमरे में बिस्तर पर मृत मिले सूचना विभाग के कर्मचारी, लंबे समय से थे बीमार

Mon, 29 Jan 2024 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आदर्श नगर कॉलोनी रिंग रोड के एक मकान में रहने वाले व्यक्ति अपना दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मकान मालिक से जानकारी की।
विज्ञापन
कर्मचारी की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके किराए के कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि कर्मचारी बीते चार-पांच वर्षों से यहां रह रहे थे और बीमार चल रहे थे। मृतक के परिजनों को लखनऊ में सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर कॉलोनी रिंग रोड के एक मकान में रहने वाले व्यक्ति अपना दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मकान मालिक से जानकारी की। पता चला कि उनके घर पर रामदयाल निवासी निगम बाग, कुंडरी, लखनऊ रहते हैं। पुलिस ने मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रामदयाल अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े हैं।

शराब के लिए उजाड़ लिया परिवार: पत्नी ने पीने से रोका तो मार डाला, फिर ले गया अस्पताल, ऐसे खुले कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि रामदयाल यहां पर चार-पांच वर्षों से रहे थे। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उनका परिवार लखनऊ में रहता है जिन्हें सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि रामदयाल काफी समय से बीमार भी चल रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें