पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। लॉकडाउन में यह फैक्ट्री बंद हो गई तो उनकी नौकरी छूट गई। इसके बाद दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे, लेकिन दोनों का खर्च नहीं चल रहा था।
इसके बाद उन्होंने बिना गार्ड वाले एटीएम की रेकी की तो उन्होंने एक्सिस बैंक के एटीएम को चुना।
इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखा कि किस तरह से एटीएम काटा जा सकता है? वीडियो को कई बार देखने के बाद दोनों ने शुक्रवार रात एटीएम से कैश चोरी की योजना बनाई थी।