फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जन्मदिन की पार्टी में केक खाना पड़ा भारी, चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की हालत गंभीर

Sun, 21 Apr 2024 02:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Dehradun News: वरुण राठी का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया। कुछ ही मिनट में जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन
केक खाकर बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में अपने जन्मदिन पर केक खाने से 10 साल की मासूम की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि देहरादून में भी एक व्यक्ति की अपने जन्मदिन पर केक खाने से तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी वरुण राठी का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया। कुछ ही मिनट में जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं। केक खाने के पांच मिनट बाद ही वरुण और तीन अन्य लोगों को उल्टियां होने लगीं। इनमें से वरुण राठी की तबीयत काफी बिगड़ गई।

उन्हें उल्टियां के साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा। आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें इन्फेक्शन की पुष्टि हुई। उधर, यह सूचना मिलने के बाद कुछ लोग पटेलनगर स्थिति दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी है।
विज्ञापन


Karnprayag: जंगल घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, हादसे के बाद से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


पुलिस ने भी दुकान पहुंचकर जानकारी हासिल की। वरुण राठी की पत्नी सोनिया राठौर ने बताया कि दुकानदार ने फफूंदी लगा हुआ केक दे दिया था। उसी को खाने से उनके पति की हालत खराब हो गई है। खबर लिखे जाने तक वरुण अस्पताल में ही भर्ती थे। बता दें कि इससे पहले पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन पर खराब केक खाने से ही एक दस साल की मासूम की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें