विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रुड़की पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी जोएब ने तहरीर देकर बताया था कि करीब एक साल पहले शुभम निवासी मोहल्ला किला मंगलौर को 2.69 लाख रुपये नौकरी दिलाने के लिए दिए थे।
शुभम ने उसे सऊदी अरब और कनाडा आदि देशों में नौकरी दिलाने का वादा किया था। यह रकम शुभम ने अपनी पत्नी साहिबा कटारिया के खाते में डलवाई थी। जोएब का आरोप है कि रकम देने के बाद से शुभम लगातार झूठे वादे कर रहा था। बाद में उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शुभम और उसकी पत्नी साहिबा कटारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।