फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विकासनगर के कैंचीवाला में बरसाती नाले में डूबने से कर्मचारी की मौत, झाड़ियों में फंसा मिला शव

Thu, 01 Aug 2024 06:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

Dehradun News: तीन युवक देर रात घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक खराब हो गई तो वह पैदल ही निकल पड़े। उफनाया नाला पार करते समय एक युवक उसमें बह गया।
विज्ञापन
नाले में बहने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर थाना क्षेत्र के कैंचीवाला में बरसाती नाले में डूबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। साथी कर्मचारियों की सूचना पर एसडीएआरफ, अग्निशमन विभाग और पुलिस ने नाले में तलाशी अभियान चलाया। चोरखाले में कर्मचारी का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

विज्ञापन


थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले की प्रतापनगर तहसील क्षेत्र के गोलानी गांव निवासी आशीष कलूड़ा (34) पुत्र रामपाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शंकरपुर में कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग में कर्मचारी था। बताया कि बुधवार रात 10.30 बजे वह दो साथी कर्मचारियों के साथ बाइक से सेलाकुई से शंकरपुर स्थित अपने कमरे की ओर आ रहा था। इस दौरान मूसलाधार बारिश हो रही थी। इस दौरान रास्ते में उनकी बाइक खराब हो गई।

Dehradun News: सहस्रधारा में नहाते समय बहे दिल्ली के तीन युवक, दो के शव बरामद, एक को बचाया
विज्ञापन


तीनों ने बाइक एक घर में खड़ी कर दी और पैदल कमरे की ओर जाने लगे। कैंचीवाला में रामखाला नाला उफान पर था। तीनों लोग पैदल ही नाले को पार करने लगे। आशीष सबसे पीछे चल रहा था। इस दौरान आशीष तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। जब दोनों साथी कर्मचारी बरसाती नाला पार कर गए तो उन्हें आशीष नजर नहीं आया। दोनों उसको खोजने लगे। साथी कर्मचारियों के मुताबिक, बारिश होने के कारण दोनों ने अपने मोबाइल फोन पॉलिथीन में पैक कर आशीष को दे दिए थे। जब आशीष का कहीं अता पता नहीं लगा तो साथी कर्मचारी शकुन पंवार और विपिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि सूचना पर एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और थाना पुलिस ने नाले में तलाशी अभियान चलाया। दोपहर में चोरखाले में आशीष का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बताया कि मृतक के परजिनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें