मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि पांच हाईटेक शौचालयों का निर्माण भी किया जाना है। यह निर्माण हाईवे किनारे किए जाएंगे। इनमें एक हर्रावाला, एक मसूरी डायवर्जन, एक प्रेमनगर, एक आशारोड़ी और शिमला बाईपास पर बनाए जाएंगे।
टूटे-फूटे शौचालयों को कराया जाएगा ठीक
शहर में बहुत से सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति खराब हो चुकी है। इनमें कुछ टूट गए हैं और कुछ पर कब्जा हो चुका है। डॉ. जोशी ने बताया कि सबसे पहले इन शौचालयों की स्थिति को सुधारा जाएगा। इन्हें ठीक कराया जाएगा।
इसके लिए जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ताकि, सर्वेक्षण से पहले इन्हें पहले की स्थिति में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि मेयर सुनील उनियाल गामा का इस साल सर्वेक्षण में शहर को टॉप 50 शहरों में शामिल करने का है। इसके लिए अभी से रणनीति बनाई जा रही है।