फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सौड़ा-सरौली घूमने गए थे तीन दोस्त, जंगल में एक युवक को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला

Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

साथियों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि उनके साथी को हाथी ने घायल कर दिया है। इस पर रायपुर पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जंगल से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हाथी ने युवक को मार डाला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में दोस्तों के साथ सौड़ा-सरौली घूमने गए क्लेमेंटटाउन निवासी युवक को हाथी ने पटककर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक साबाज, मनीष, नुक्का निवासी क्लेमेंटटाउन वीकेंड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सौड़ा सरोली घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों जंगल में एक किमी अंदर तक चले गए। करीब छह बजे अचानक जंगल में उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी को देकर तीनों दोस्त वहां से भागने लग गए, लेकिन साबाज को हाथी ने अपने चंगुल में ले लिया और पटक दिया।

घबराए साथियों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि उनके साथी को हाथी ने घायल कर दिया है। इस पर रायपुर पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जंगल से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तीनों सुबह वीकेंड पर सौड़ा-सरोली घूमने गए थे। जहां वह जंगल में एक किलोमीटर तक अंदर चले गए। वहीं, उनका सामना हाथी से हो गया। बताया कि सोमवार को पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला

तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम पीरूमदारा चैनपुरी में रविवार सुबह तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं, क्षेत्र में वन विभाग ने पिंजरा लगाते हुए गश्त बढ़ा दी है।  ग्राम पीरूमदारा चैनपुरी निवासी 60 वर्षीय मंगली देवी पत्नी भीम राम के घर में सुबह तेंदुआ घुस गया। घर में बैठी मंगली देवी पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घायल वृद्धा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई आसिफ खान ने बताया कि बुजुर्ग महिला का उपचार कराया गया है। तराई पश्चिम वन विभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि जिस क्षेत्र में घटना हुई है, वहां पिंजरा लगा दिया गया है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आठ साल के तेंदुए की करंट से मौत
तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर के बन्नाखेड़ा रेंज में धमोला बीट के बच्चीपुर क्षेत्र में करंट से तेंदुए की मौत हो गई। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बच्चीपुर क्षेत्र में रविवार सुबह 8 साल के नर तेंदुए का शव बरामद हुआ। एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन जा रही है और तेंदुए के मुंह पर जख्म के निशान है। संभवत: करंट से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को नष्ट कर दिया गया है। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें