फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रायवाला में हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला, घास लेने के लिए गई थी जंगल

Wed, 24 Jul 2024 10:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)

सार

Dehradun News: एक बुजुर्ग महिला दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। इस दौरान बुजुर्ग महिला को हाथी ने मौके पर ही दबोच लिया और अपनी सूंड से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायवाला में हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। महिला घास के लिए जंगल गई थी।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज से सटे ग्राम पंचायत रायवाला में एक बुजुर्ग महिला दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। इस दौरान एक हाथी आ धमका। हाथी को देखकर महिलाएं भागने लगीं, लेकिन बुजुर्ग महिला को हाथी ने मौके पर ही दबोच लिया और अपनी सूंड से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand:  बदरीनाथ धाम में लहलहाएगा दुर्लभ प्रजाति के भोजपत्र का जंगल, पेड़ वाले गुरुजी घरिया की पहल
विज्ञापन


अन्य दो महिलाएं वहां से भागने में कामयाब रहीं। उन्होंने घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। इसके बाद सूचना पर वन विभाग कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान धूमा देवी (79) पत्नी घमंड सिंह निवासी अमरूद बगीचा, आडवाणी काॅलोनी, डांडी, रायवाला के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें