राजपुर रोड निवासी सुधीर सक्सेना ने बताया कि बीते दिनों उनका आठ वर्षीय बेटा फोन से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। मां घर के काम में व्यस्त थी। शाम को फोन पर 30 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। बैंक जा कर पता किया तो पता चला कि ऑनलाइन शॉपिंग के एक लिंक में क्लिक होने से खाते से रुपये उड़ गए। फोन में पेमेंट और शॉपिंग के कई ऐप्स हैं।
लिंक पर क्लिक से हो गयी टूर की बुकिंग
डालनवाला निवासी अलका मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक वेबसाइट पर टूर बुकिंग के लिए पूछताछ की थी। इसके बाद वह लॉगआउट करना भूल गयी।
शाम को बेटी ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आए हुए लिंक पर क्लिक कर दिया तो उनके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। कई बार फोन करने के बाद भी कंपनी ने रुपये नहीं लौटाए।