फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के गलत क्लिक से न बन जाए साइबर ठगी का शिकार, ठगों को आसानी से मिल रही जानकारी

Fri, 16 Apr 2021 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

साइबर एक्सपर्ट उपासना ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए बच्चों से हो रहे गलत क्लिक से साइबर ठगों को आसानी से जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल क्रांति और लॉकडाउन लागू होने के बाद से ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों को बढ़ा दिया है। ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए बच्चों से गलत लिंक में हो रहे क्लिक से साइबर ठगों को लोगों की जानकारी आसानी से मिल रही है, जिसके चलते साइबर ठगी के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट उपासना ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए बच्चों से हो रहे गलत क्लिक से साइबर ठगों को आसानी से जानकारी मिल रही है। किसी भी साइबर ठगी से बचने के लिए बच्चों को पढ़ाई के लिए फोन देने से पहले अपने मोबाइल पर पेमेंट वाले व जरूरी ऐप्स को लॉक कर देना चाहिए या फिर ऐपलॉक जैसे सॉफ्टवेयर से उन्हें लॉक पर रखें।

उपासना ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए हमें जागरूक होना बहुत जरूरी है। कोविड वैक्सीन बनने के बाद कई अपराधी वैक्सीन पंजीकरण के नाम पर लोगों को फोन करके उनसे ओटीपी मांगकर ठगी का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

एक क्लिक से उड़ गए 30 हजार रुपये

राजपुर रोड निवासी सुधीर सक्सेना ने बताया कि बीते दिनों उनका आठ वर्षीय बेटा फोन से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। मां घर के काम में व्यस्त थी। शाम को फोन पर 30 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। बैंक जा कर पता किया तो पता चला कि ऑनलाइन शॉपिंग के एक लिंक में क्लिक होने से खाते से रुपये उड़ गए। फोन में पेमेंट और शॉपिंग के कई ऐप्स हैं।

लिंक पर क्लिक से हो गयी टूर की बुकिंग

डालनवाला निवासी अलका मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक वेबसाइट पर टूर बुकिंग के लिए पूछताछ की थी। इसके बाद वह लॉगआउट करना भूल गयी।

शाम को बेटी ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आए हुए लिंक पर क्लिक कर दिया तो उनके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। कई बार फोन करने के बाद भी कंपनी ने रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें