ये लोग हुए घायल
- अनुज पुत्र जितेंद्र निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर
- अभि पुत्र जॉनी निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, रायपुर
- बबलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, रायपुर
- शिवम पुत्र बबलू निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर
- समीर पुत्र टैटू निवासी रायपुर
- योगी उर्फ योगेश पुत्र दीपक निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, रायपुर
- बुद्ध कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी सपेरा बस्ती रायपुर
- रोहित पुत्र राजू निवासी कांवली रोड, देहरादून
तीन घायल सर्जरी और चार ऑर्थो विंग में भर्ती, एक डिस्चार्ज
देहरादून। कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके में घायल तीन लोगों को दून अस्पताल के सर्जरी और चार लोगों को इमरजेंसी की ऑर्थो विंग में भर्ती किया गया है। एक मरीज की स्थिति ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। दून अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि चार मरीजों को हाथ-पैर टूटने और हड्डी में चोट आने पर ऑर्थो विभाग में भर्ती किया है। तीन मरीजों के गहरे घाव हैं और इनको सर्जरी विंग में भर्ती किया है। एक मरीज की हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एक घायल को अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं। उसका आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।