फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बुखार से पीड़ित नारी निकेतन की चार संवासिनियां दून अस्पताल में भर्ती

Mon, 03 Sep 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
sick
विज्ञापन

वायरल बुखार से पीड़ित नारी निकेतन की चार संवासिनियों को पुलिस सुरक्षा में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां विशेषज्ञोें की टीम सभी संवासिनियों का इलाज कर रही है। सीएमओ डॉॅ. एसके गुप्ता ने दून अस्पताल पहुंचकर चारों संवासिनियों के इलाज की जानकारी ली है।

विज्ञापन


दून अस्पताल के सीएमएस डॉ. केसी पंत ने बताया कि वायरल से पीड़ित चारों संवासिनियों को मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर तीन में रखा गया है। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जैनेंद्र कुमार उनका इलाज कर रहे हैं।

फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मंगलवार को सभी संवासिनियों का हीमोग्लोबिन, मलेरिया टेस्ट समेत सभी टेस्ट कराए जाएंगे। बताया कि सभी संवासिनियां वायरल से पीड़ित हैं। संक्रामक बीमारी होने की वजह से नारी निकेतन की कई संवासिनी इसकी गिरफ्त में आ गईं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

वायरल बुखार के लक्षण

high fever - फोटो : demo pic
वायरल बुखार के लक्षण
- मरीज को तेज बुखार होता है।
- तेज बदन दर्द के साथ ही आंखें लाल हो जाती हैं।
- वायरल पीड़ित मरीज बेहद कमजोरी महसूस करता है।
- मरीज को बार बार छींक आती हैं।
- मरीज को तेज सिर दर्द होता है। सिर दबाने पर आराम मिलता है।

ऐसे करें बचाव?
- संक्रामक बीमारी होने के कारण इससे पीड़ित मरीज से दूर रहें।
- संभव हो तो मॉस्क पहनें।
- विटामिन बी व प्रोटीनयुक्त चीजें ज्यादा से ज्यादा खाएं।
- बीमारी होने पर तत्काल कुशल चिकित्सक को दिखाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें