फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नगर निगम की टीम ने पुरानी तहसील में कूड़ा फेंकते संस्था के लोगों को पकड़ा, एक लाख का जुर्माना लगाया

Wed, 11 Sep 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स (नई तहसील) में गंदगी और पुरानी तहसील परिसर में कूड़े के ढेर जमा होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले में डीएम ने संज्ञान लिया और नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कूड़ा फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स (नई तहसील) में पसरी गंदगी और परिसर के सामने पुरानी तहसील में कूड़ा फेंकने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने बुधवार को पुरानी तहसील परिसर में कूड़ा फेंकते हुए एक संस्था के लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। संस्था के ठेकेदार के खिलाफ एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। निगम की कार्रवाई से सड़क और सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा डालने वालों में खलबली मची है।

विज्ञापन


Uttarakhand: उपनल कर्मचारी की दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख रुपये, यह भी मिलेगी सुविधा

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स (नई तहसील) में गंदगी और पुरानी तहसील परिसर में कूड़े के ढेर जमा होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले में डीएम ने संज्ञान लिया और नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम मौके पहुंची और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था व्यवस्था बदहाल मिली। कॉम्प्लेक्स में नई तहसील, पांच विभागों के कार्यालय के अलावा दुकानें खुली हैं। यहां का कूड़ा सामने पुरानी तहसील परिसर में फेंका जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन

टीम ने वहां कूड़ा डालने आए कुछ लोगों को रोक लिया। पूछताछ की तो वह उडा संस्था के कर्मचारी थे। उडा संस्था ने राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और नई तहसील परिसर में सफाई का ठेका लिया है। कॉम्प्लेक्स की सफाई करने के बाद एकत्र कूड़े को पुरानी तहसील परिसर में डाला जा रहा है।

जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने संस्था के ठेकेदार अमीर कुरैशी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। डीएम ने सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने नगर निगम को उक्त स्थल से कूड़ा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें