उत्तराखंड के कुमांऊ मंडल के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेड़ा रेंज की धमोला बीट में एक मादा तेंदुए का शव मिलने से वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। प्लॉट संख्या 20 में शुक्रवार की सुबह तेंदुए का शव मिला।
रेंजर बिजेंद्र अधिकारी ने बताया कि तेंदुए की गर्दन में लगी चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। तेंदुए के आपसी संघर्ष में उसे चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। तेंदुए के पिछले हिस्से को भी खाया हुआ है।
मादा तेंदुए की उम्र दो साल के आस-पास है। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कर शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।