फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ देहरादून के जेपी भट्टाराई का नाम, किया ये कारनामा

Tue, 03 Mar 2020 08:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • केवल 90 सेकेंड में बताए केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स के नाम
विज्ञापन
जग प्रसाद भट्टाराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज 90 सेकेंड में केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स के नाम बताकर दून के जग प्रसाद भट्टाराई ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

विज्ञापन


कौलागढ़ में कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालित करने वाले जेपी भट्टाराई ने 19 फरवरी 2019 को वीडियो बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के गुरुग्राम स्थित दफ्तर में भेजा था। जिसमें उन्होंने 90 सेकेंड में 118 एलीमेंट्स के नाम बताए हैं। उन्हें सभी एलीमेंट के नंबर भी याद हैं। कोई भी नंबर बोलने के अगले ही पल वो एलीमेंट का नाम बोल देते हैं।  
विज्ञापन


लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने वीडियो का परीक्षण करने के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी की। संतुष्ट होने के बाद जेपी का नाम रिकॉर्ड में जोड़ने का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। लिम्का बुक को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें