फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मनरेगा कार्यों में लगाया हेराफेरी का आरोप

विज्ञापन
विकासखंड कालसी में बीडीओ का घेराव करते हयो टगरी के ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हयो टगरी में मनरेगा के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की जांच की मांग पर क्षेत्रीय लोगों ने खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल का घेराव किया। इस दौरान बीडीओ के आश्वासन से संतुष्ट न होने पर ग्रामीण मामले की जांच की मांग पर ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में जा घुसे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ब्लॉक प्रमुख को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। कुछ बाहरी लोग विभागीय अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर गांव में निर्माण कार्य कर रहे हैं। यही नहीं गांव में कुछ समय पूर्व एक सीसी मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई थी, लेकिन इस निर्माण कार्य के पूरा होने से पहले ही आधे से अधिक धनराशि का हस्तांतरण कर लिया गया।
उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह ने कहा कि मामले की शीघ्र जांच पूरी की जाएगी। ज्ञापन में सत्यम सिंह, स्वरूप सिंह, प्रेम सिंह, गुड्डू आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें