फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जामुनवाला लूटकांड; सवालों में उलझी युवक के अपरहण और लूट की कहानी, स्कूटी पर खुद बैठता दिखा था युवक

Sun, 10 May 2026 11:35 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Crime: देहरादून में बीते दिनों एक युवक के अपहरण और लूट का मामला सामने आया था। बदमाश युवक को मोबाइल ढूंढने के बहाने ले गए और लूट कर पुल से नीचे फेंक दिया था। तब से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जामुनवाला लूटकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामुनवाला क्षेत्र में युवक के कथित अपहरण और लूटकांड की कहानी अब सवालों के घेरे में आ गई है। युवक खुद स्कूटी में सबसे पीछे बैठकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे सवाल खड़ा हो रहा है कि उसे अगवा करना होता तो स्कूटी में सबसे पीछे क्यों बैठाया जाता। ऊपर से जिस पुल से नीचे फेंकने के आरोप हैं वहां वो स्कूटी एक घंटे तक खड़ी रही है। पुलिस जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक आकाश के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि कुछ युवकों ने उनके बेटे का अपहरण कर उससे लूटपाट की और बाद में जामुनवाला पुल के नीचे फेंक दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की चार टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने कहानी को नया मोड़ दे दिया। फुटेज में आकाश खुद स्कूटी पर सबसे पीछे बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। स्कूटी पर कुल तीन युवक सवार थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक किसी दबाव या जबरदस्ती में नहीं दिख रहा, जिससे अपहरण की कहानी पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प

विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस स्कूटी से युवक गया था, वह कथित घटनास्थल के पास करीब एक घंटे तक खड़ी रही। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उस दौरान वहां क्या हुआ और युवक किन लोगों के संपर्क में था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जामुनवाला पुल से नीचे फेंकने के दावे की भी गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल की परिस्थितियां और अब तक मिले साक्ष्य इस दावे को पूरी तरह पुष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित युवकों से पूछताछ के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि चार टीमें मामले के हर पहलू की जांच कर रही हैं। पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।

पिता की 35 सेकेंड की बातचीत भी सवालों के घेरे में
जांच में सामने आया है कि युवक का जो मोबाइल लूटने की शिकायत की गई है उस पर पिता के फोन से कथित घटना के समय ही कॉल किया गया था। उस कॉल में करीब 35 सेकेंड की बातचीत हुई है। ये बातचीत सवालों के घेरे में आ गई है कि आखिरकार पिता ने किससे और क्या बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें