फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कम हुई कैदियों की भीड़, पांच साल पहले था ऐसा हाल

Sat, 09 May 2026 03:38 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कैदियों की भीड़  कम हुई है। 2021 में भारत में सबसे ज्यादा भीड़ वाली जेल उत्तराखंड की थीं, अब 118 फीसदी संख्या रह गई है।

विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल पहले उत्तराखंड की जेलें देश में सबसे अधिक भीड़ वाली थीं अब उनमें बेहद सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में क्षमता के सापेक्ष लगभग दोगुने 185 फीसदी कैदी उत्तराखंड की जेलों में बंद थे। जबकि, अब जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार के चलते इस भीड़ में 66 फीसदी की कमी आई है।

अब यह राष्ट्रीय औसत से भी कम होने का अनुमान है। हालांकि, वर्तमान और पिछले साल के राष्ट्रीय औसत प्रकाशित नहीं हुए हैं। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आंकड़े जारी करते हुए यह दावा किया है। डीआईजी जेल दधिराम ने बताया कि उत्तराखंड की कई बड़ी जेलों में बैरकों की संख्या बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


ओवरक्राउडेड जेलों में शामिल रहा उत्तराखंड का नाम
इसके अलावा एक नई जेल का निर्माण भी पूरा हो चुका है। साथ ही गरीब कैदियों को जमानत दिलाने में मदद का भी परिणाम रहा कि देश की सबसे ओवरक्राउडेड जेलों में शामिल रहा उत्तराखंड का नाम अब इससे बाहर निकल गया है। वर्ष 2024 में ही उत्तराखंड की जेलों में कैदियों की भीड़ का राष्ट्रीय औसत 112 से थोड़ा अधिक था। उस वक्त यह 141 फीसदी था।

पिछले साल 2025 में उत्तराखंड की जेलों में क्षमता के सापेक्ष 124 फीसदी कैदी थे जो कि वर्तमान में 118 फीसदी रह गए हैं। बता दें कि वर्ष 2021 से 2023 के आंकड़ों के आधार पर इंडिया जस्टिस की रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया था कि उत्तराखंड की जेल सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली हैं। इसके लिए तमाम जेल सुधार करने के साथ ही आवश्यकताओं पर भी बल दिया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

वर्षवार जेलों में कैदियों की क्षमता बंदियों की संख्या
2021 3741 6921
2022 3741 6858
2023 3761 6885
2024 3921 5548
2025 3961 4912
2026 3961 4703

ये उठाए गए कदम

- हरिद्वार जेल में नई बैरकें बनाई गईं।

- पिथौरागढ़ जिला कारागार का निर्माण पूरा हुआ।

- देहरादून और हरिद्वार जेलों का विस्तार चल रहा है।

- सितारगंज केंद्रीय कारागार का विस्तार जारी है।

- अल्मोड़ा में नई जिला जेल बनाई जा रही है।

- अल्प सजा वाले कैदियों की रिहाई और जमानत में मदद दी गई।

- गरीब बंदियों के लिए सपोर्ट टू पुअर प्रिजनर्स स्कीम लागू की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें