युवती का आरोप है कि उसे एक बार रमन के जीजा नीरज गुप्ता ने फ्लैट पर बुलाया था। यहां नीरज गुप्ता, रमन की बहन सारिका, मां मिथलेश और भाई हरिओम भी था। उन्होंने मारपीट करते हुए सिर से बंदूक सटा दी। पीड़िता का कहना है कि रमन की मां ने बताया की रमन शादीशुदा है और इसके तीन बच्चे हैं। इसके बाद मारपीट करते हुए जबरदस्ती लिखवा लिया कि पीड़िता अब रमन से कोई वास्ता नहीं रखेगी। पीड़िता से जरूरी कागजात, रेंट एग्रीमेंट, डाक्टर के पर्चे, शैक्षिक दस्तावेज छीन लिए गए और धक्के देकर घर से निकाल दिया।
दी थी फोटो वायरल करने की धमकी
इसके बाद फोटो वायरल करने की भी धमकी रमन ने पीड़िता को दी। बाद में हरिद्वार बुलाकर धमकी देते हुए फिर से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि उसको डर है उसकी फोटो वायरल कर बदनाम किया जा सकता है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।