दून की माधवी शर्मा रविवार को भागीरथी-टू चोटी फतह करने के मिशन पर रवाना होंगी। माधवी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम अगले 18 दिन के अभियान पर रवाना होगी।
दल में हरियाणा की सविता मलिक और छत्तीसगढ़ की नैना धाकड़ शामिल हैं। मुख्यमंत्री आवास से सीएम त्रिवेंद्र रावत दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जाखन निवासी माधवी शर्मा ने डीएवी से एमए मास कम्युनिकेशन करने के बाद पर्वतारोहण की राह पकड़ी।
2014 में उन्होंने उत्तरकाशी स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटनियरिंग से पर्वतारोही का बेसिक कोर्स किया। इसी वर्ष उन्होंने प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नेतृत्व में तिब्बत के सबसे ऊंचे पास लांग मा ला पर सफलता हासिल की। 2015 में उन्होंने एडवांस्ड कोर्स किया।
साथ ही द्रौपदी का डांडा (डीकेडी)-2 चोटी भी फतह की। 2016 में माधवी अरुणाचल की सबसे ऊंची चोटी गौरीचिन को फतह करने वाले पर्वतारोहियों के दल का हिस्सा रहीं। माधवी ने बताया कि उत्तरकाशी में गोमुख ग्लेशियर से आगे 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू चोटी है।