फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Doctor Case: बीएएमएस की फर्जी डिग्री बेचने वाले दोनों भाइयों पर गैंगस्टर का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 10 Jan 2024 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले साल जनवरी में एसटीएफ ने एक आरोपी इमरान और दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बीएएमएस की फर्जी डिग्री और भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के प्रमाणपत्र पाए गए थे।
विज्ञापन
फर्जी डॉक्टर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी डिग्री बेचकर लोगों को आयुर्वेदिक डॉक्टर बनाने वाले मुजफ्फरनगर के दो भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मुजफ्फरनगर में एक कॉलेज चलाते हैं। जिसकी मान्यता उन्होंने दक्षिण भारत के एक विश्वविद्यालय से दर्शायी हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में एसटीएफ ने एक आरोपी इमरान और दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बीएएमएस की फर्जी डिग्री और भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के प्रमाणपत्र पाए गए थे। इसके बाद जिला स्तर पर बनाई गई एसआईटी ने इसकी जांच की।

Uttarakhand: शासन ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाया, लगे गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में परिषद के कई कर्मचारियों के नाम भी सामने आए थे। एक के बाद एक करीब 50 से ज्यादा फर्जी तरीके से प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों के नाम सामने आए। इस मामले में पुलिस करीब 15 से ज्यादा डॉक्टरों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

पता चला था कि मुख्य आरोपी इमरान का भाई इमलाख है। उसने डिग्री छापने के लिए एक प्रिंटिंग प्रेस भी बनाई हुई है। पुलिस ने इस प्रेस को भी सील कराया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई अन्य अपराधों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ विवेचना पर न्यायालय ने रोक लगाई हुई है। लिहाजा, उनका नाम अभी गैंगस्टर एक्ट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें