फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया रूट डायवर्जन प्लान, खतरनाक चट्टानों को हटाने का काम जारी

Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड के किनारे कई जगह बड़ी-बड़ी चट्टान खड़ी थी जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। बारिश में चट्टान से मलबा नीचे आने का भी डर बना हुआ था।
विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तय समय में चट्टान हटाने का काम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में एनएचएआई ने एक सप्ताह के लिए और रूट डायवर्जन प्लान को आगे बढ़ा दिया है। इस समय एलिवेटेड रोड की एक लेन में चट्टान का मलबा पड़ा है। इसके कारण यातायात को मोहंड के पुराने मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड के किनारे कई जगह बड़ी-बड़ी चट्टान खड़ी थी जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। बारिश में चट्टान से मलबा नीचे आने का भी डर बना हुआ था। यह देखते हुए एनएचएआई ने चट्टानों को हटाने का निर्णय लिया और इसका काम शुरू किया गया।

Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन


इसके लिए एक्सप्रेसवे पर आठ जून तक रूट डायवर्ट भी किया गया। एक किलोमीटर तक एलिवेटेड रोड की एक लेन को बंद रखकर यातायात को मोहंड के पुराने मार्ग पर डायवर्ट किया गया लेकिन आठ जून यानी सोमवार तक काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


ऐसे में अब एक सप्ताह के लिए रूट डायवर्जन प्लान को आगे बढ़ा दिया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि अभी चट्टान हटाने का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में एक सप्ताह के लिए रूट डायवर्जन प्लान को आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें