फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एमजी कार के सौदे में खानपुर विधायक से 4.50 लाख की ठगी, मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 08 Jun 2026 11:37 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें दिखाने के बाद सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ और वाहन की डिलीवरी देहरादून में देने की बात कही गई। विधायक की ओर से 4.50 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद आरोपी ने कार देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विधायक उमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी एमजी कार के सौदे के नाम पर खानपुर विधायक उमेश शर्मा से साढ़े चार लाख की ठगी हो गई। विधायक के मैनेजर असद खान ने राजपुर थाने में शिकायत दी है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, विधायक उमेश कुमार के आईटी पार्क स्थित कार्यालय के मैनेजर के मोबाइल पर अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी मॉरिस कार बेचने का प्रस्ताव भेजा था। व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें दिखाने के बाद सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ और वाहन की डिलीवरी देहरादून में देने की बात कही गई।

Uttarakhand: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में साइबर ठगी का निकला लक्सर कनेक्शन, STF ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


आरोप है कि विधायक की ओर से अलग-अलग तारीखों में कुल 4.50 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। भुगतान मिलने के बाद जब कार भेजने को कहा गया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कार बेचने के बहाने धोखा देकर रुपये लिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उसने न तो वाहन भेजा और न ही रकम लौटाई। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विवरण खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें