फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

Tue, 13 Feb 2024 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun Cyber Crime News: आरोपी ठगी के लिए पीड़ित के मोबाइल पर मलेशिया से व्हाट्सएप मैसेज करते थे। फिर एक वेबसाइट के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह देते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूचुअल फंड में निवेश का लालच देकर एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को एसटीएफ ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह पर देशभर में 159 मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के तीन हजार से ज्यादा साइबर अपराधों से तार जुड़े हैं।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक प्रकरण सामने आया था। पीड़ित को व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर म्यूचुअल फंड में धनराशि लगाकर लाभ कमाने का लालच देकर एक करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। जांच के बाद एसटीएफ ने गिरोह के महमीद शरीफ निवासी मार्केट रोड बड़ा उडिपि कर्नाटक और वैश्यक उन्नीकृष्णन निवासी ओलेसरी हाऊस पल्लथ रोड कोडूगंलूर पुलुट त्रिशूर केरल को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद एसटीएफ ने गिरोह के एक और सदस्य यूसुफ मिर्जा खान निवासी रूम नंबर 141 साल्ड पैन रोड संगम नगर वडाला ईस्ट मुम्बई को महाबलेश्वर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कतर से रिहा होकर घर लौटे कैप्टन सौरभ: बेटे को सामने देख भावुक हुए माता-पिता, किया जोरदार स्वागत, तस्वीरें

विज्ञापन

ऐसे करते हैं ठगी

आरोपी ठगी के लिए पीड़ित के मोबाइल पर मलेशिया से व्हाट्सएप मैसेज करते थे। उन्होंने एक वेबसाइट https://in create wealth2.com बनाई थी। जिसके माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह देते थे। पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए 10000 रुपये की राशि के साथ निवेश की शुरुआत कराते थे। शुरुआत में पीड़ित को रिटर्न भी देते थे। एक करोड़ की ठगी के मामले में भी ऐसा ही किया। पीड़ित ने लालच में आकर तीस लाख रुपये निवेश कर दिए। फिर एक करोड़ का निवेश कर दिए। ठगी के लिए आरोपी फर्जी आईडी से लिए सिम का प्रयोग करते हैं।

गिरोह पर देशभर में 159 मुकदमे दर्ज

एसएसपी ने बताया कि गृह मंत्रालय के सहयोग से आरोपी से बरामद विभिन्न बैंक खातों, मोबाइल नंबरों का गहनता से विश्लेषण किया गया। पता चला कि आरोपियों के ऊपर देशभर में 159 मुकदमे एवं 3272 आपराधिक लिंक मिले हैं। उत्तर प्रदेश में 19, महाराष्ट्र में दो, तेलंगाना में 62, दिल्ली में 15, बिहार में सात, तमिलनाडु में 14, हरियाणा में आठ, कर्नाटक में 15, गुजरात में छह, आंध्र प्रदेश में तीन, छत्तीसगढ़ में चार, उत्तराखंड में दो, चंडीगढ में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें