दस्तावेज फाड़े, कार में तोड़फोड़
आढ़त बाजार के पास एक काले रंग की एसयूवी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार जावेद, जाबिर, परवेज, आसिफ बावा और विष्णु ने सभी युवकों की बीच सड़क एसयूवी वालों ने दिखाई बदमाशी, गाड़ी भी तोड़ी पिटाई कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि जब वे अस्पताल में मेडिकल और प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाने जा रहे थे, तभी एक भूसा स्टोर के पास तीन गाड़ियों से आए बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने दोबारा उनकी पिटाई की। उनके मेडिकल के दस्तावेज फाड़ दिए और कार में तोड़फोड़ की।
थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। रूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षद र्शियों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
तिलक रोड में मासूम से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर किया हमला
तिलक रोड पर बृहस्पतिवार को एक युवक ने नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल के मस्तिष्क पर गंभीर चोट और सिर पर नौ टांके आए। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इंद्रानगर कॉलोनी निवासी नितिन नागपाल खुड़बुड़ा चौकी क्षेत्र स्थित तिलक रोड पर अपनी मंगेतर के घर गए थे।
पीड़ित के अनुसार, उनकी शादी इसी वर्ष दिसंबर में तय हुई है, जिसके संबंध में वह परिवार से तैयारियों पर बात करने
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्मार्ट मीटर की जांच करेगी विशेषज्ञ संस्था, फुंकेगा या खराब होगा तो नहीं लगेगा कोई शुल्क
हमलावरों ने धारदार हथियारों से सिर पर किए गंभीर वार
गए थे। उनका कहना है कि जब वह मंगेतर के घर से नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि कुछ असामाजिक तत्व एक नौ वर्षीय बच्ची पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। साथ ही छेड़खानी भी कर रहे थे। बच्ची को रोता और मदद की गुहार लगाता देख नितिन ने हिम्मत दिखाई और आरोपियों का विरोध किया।
आरोप है कि तिलमिलाए आरोपी अपने साथ कुछ अन्य साथियों को लेकर आए और नितिन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में नितिन के सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जिससे समय रहते जान बचाई जा सकी। नितिन का कहना है कि वह हमलावरों को सामने आने पर पहचान सकते हैं।