पुलिस ने घटनास्थल के पास से छुरा भी बरामद किया है। यह छुरा मांस काटने के लिए प्रयोग किया जाता है। बताया जा रहा है कि लड़के के परिजन मांस का व्यापार करते हैं। इसी छुरे को वह लेकर पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक लड़के ने इस छुरे को पहले ही वहां पर छुपा दिया था। इसके बाद वह बातों बातों में उसे वहां लेकर पहुंचा और लड़की का गला रेत दिया।
पहले दोनों में थी अच्छी दोस्ती
आरोपी और लड़की की पहले अच्छी दोस्ती थी। इस बात की तस्दीक उसकी सहेलियां भी कर रही हैं। यही कारण था कि जब लड़का उससे मिला तो सहेलियों को कुछ गलत नहीं लगा। लड़की ने सहेलियों से कहा कि वह थोड़ी देर में घर पहुंचेगी। अगर उसके घरवाले पूछें तो उनसे बता देना। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की को लेकर अपने साथ बनियावाला के आसपास भी घूम रहा था। उसे स्थानीय लोगों ने देख भी लिया था।