फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: प्रेमनगर में गला रेतकर 11वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने कोर्ट में जाकर किया सरेंडर

Wed, 27 Oct 2021 09:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Murder In Dehradun: पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रेमनगर में किशोरी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव प्रेमनगर क्षेत्र स्थित चाय बागान में मिला। हत्या करने के बाद आरोपी खुद कोर्ट में पहुंच गया। वहां जज को हत्या के बारे में बताया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा से प्रेम करता था। लेकिन, कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसी के चलते उसने छात्रा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मांस काटने वाले छुरे को भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात के पास की है। यहां पर बुधवार शाम करीब चार बजे स्कूल ड्रेस पहने एक लड़की का लहुलूहान शव देखकर एक व्यक्ति ने स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर बनियावाला क्षेत्र के लोग इकट्ठा हुए लड़की का गला बुरी तरह रेता गया था। वह प्रेमनगर स्थित एक कॉलेज में 11 कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। पता चला कि वह छुट्टी के बाद अक्सर दो बजे तक अपने घर आ जाती थी। लेकिन, बुधवार को वह तीन बजे तक भी नहीं पहुंची तो घरवालों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उन्हें यह सूचना मिल गई। 

इस बीच पता चला कि पता चला कि एक लड़का कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में पहुंचा है। उसने प्रेमनगर क्षेत्र में किसी लड़की की हत्या करने की बात जज को बताई है। जज ने सुरक्षा गार्ड को बताया और वहां से प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी गई। प्रेमनगर पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया। पता चला कि लड़का भी शहर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। वह उससे प्यार करता था। लेकिन, कुछ दिन पहले उसने लड़की को एक अन्य युवक के साथ बात करते देखा था। वह तभी से उससे खुन्नस रखने लगा। बताया जा रहा है कि लड़की से इस बात को लेकर कई बार उसका झगड़ा भी हुआ। 
विज्ञापन


बुधवार को लड़की अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी बीच उसने उसे रोक लिया और बात करने को कहा। वह उसे आसपास के इलाके में घुमाने भी ले गया। इसके बाद करीब दो बजे उसने चाय बागान के पास उसका गला रेतकर हत्या कर दी और खुद वहां से कोर्ट में पहुंच गया। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है। अभी केवल दोनों के बीच विवाद की बात पता चली है। 

Trending Videos
विज्ञापन

घर से ले गया था छुरा 

पुलिस ने घटनास्थल के पास से छुरा भी बरामद किया है। यह छुरा मांस काटने के लिए प्रयोग किया जाता है। बताया जा रहा है कि लड़के के परिजन मांस का व्यापार करते हैं। इसी छुरे को वह लेकर पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक लड़के ने इस छुरे को पहले ही वहां पर छुपा दिया था। इसके बाद वह बातों बातों में उसे वहां लेकर पहुंचा और लड़की का गला रेत दिया। 

पहले दोनों में थी अच्छी दोस्ती
आरोपी और लड़की की पहले अच्छी दोस्ती थी। इस बात की तस्दीक उसकी सहेलियां भी कर रही हैं। यही कारण था कि जब लड़का उससे मिला तो सहेलियों को कुछ गलत नहीं लगा। लड़की ने सहेलियों से कहा कि वह थोड़ी देर में घर पहुंचेगी। अगर उसके घरवाले पूछें तो उनसे बता देना। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की को लेकर अपने साथ बनियावाला के आसपास भी घूम रहा था। उसे स्थानीय लोगों ने देख भी लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें