फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मां काम पर गई, घर में नौ साल की मूक बधिर बच्ची संग पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, कई बार कर चुका दरिंदगी

Sun, 13 Oct 2024 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बोल नहीं पाती है। वह काम पर गई थी। बच्ची घर पर जेठानी के साथ थी। तभी उन्होंने बताया  कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन
बाालिका से दुष्कर्म - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नौ साल की मूक बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर दिया। वह पहले भी कई बार बच्ची के साथ ऐसा कर चुका है। बच्ची के परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बोल नहीं पाती है। वह काम पर जाने से पहले बेटी को जेठानी के पास छोड़कर जाती है। वह शनिवार को भी रोज की तरह काम पर गई थी। इसी बीच उनकी जेठानी ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया है। यह सब उसके ताऊ ने देख लिया।

Uttarakhand: किच्छा पहुंचे सीएम धामी, अभिनंदन समारोह में बोले- प्रदेश में नहीं चलने देंगे थूक जिहाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ताऊ और अन्य पड़ोसियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। महिला जब अपने घर पहुंची तो बच्ची ने इशारों में सब बताया और रोने लगी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी पड़ोसी युवक ठेली लगाता है। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची के साथ पहले भी तीन बार दुष्कर्म कर चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें