फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एमपी के गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, एक ही रात में तीन वाहन शोरूम में की थी लाखों की चोरी

Fri, 09 Aug 2024 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सात अगस्त को डीपीएम हुंडई के मैनेजर तरसेम लाल राणा और मारुति नेक्सा हरिद्वार बाईपास के मैनेजर प्रमोद कुमार ने शिकायत की थी। बताया था कि चोरों ने छह अगस्त की रात उनके शोरूम में ताला तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन
तीन शोरूम में चोरी करने वाले एमपी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों के शोरूम में चोरी करने वाले मध्य प्रदेश के गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पिछले दिनों एक ही रात में तीन वाहन शोरूम में चोरी की थी। इससे पहले भी कारों के दो शोरूम में एक आरोपी चोरी कर चुका है। चारों आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत सात अगस्त को डीपीएम हुंडई के मैनेजर तरसेम लाल राणा और मारुति नेक्सा हरिद्वार बाईपास के मैनेजर प्रमोद कुमार ने शिकायत की थी। बताया था कि चोरों ने छह अगस्त की रात उनके शोरूम में ताला तोड़कर चोरी की। चोर वहां से लैपटॉप, नकदी व अन्य सामान ले गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में चोरों के हुलिए दिखाई दिए। इस बीच पता चला कि इस तरह की चोरी पहले भी मोहब्बेवाला स्थित कुछ शोरूम में हो चुकी है। पता चला कि यह गिरोह अभी देहरादून में ही है और अन्य घटनाओं को भी अंजाम दे सकता है।

पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर चेकिंग की तो जोगीवाला क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्होंने अपने नाम मेवालाल मोहिते, सुनील मोहिते, देव सिंह सोलंकी और सुरेश उर्फ सूरज महत्व बताए। इनमें सुनील मोहिते गुजरात का रहने वाला है। जबकि, बाकी तीनों मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, कनाडा और यूएसए के लोगों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में मेवालाल ने बताया कि उसने मार्च 2024 में ओबरॉय मोटर्स और तान्या ऑटोमोबाइल प्रा.लि. में भी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। उस वक्त पटेलनगर पुलिस ने उसे साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

कोर्ट में तारीख पर आया और रात में कर ली रेकी

मेवालाल ने पुलिस को बताया कि वह गत 25 जुलाई को पटेलनगर के मुकदमों में कोर्ट में तारीख पर आया था। अगले दिन वह पेशी के बाद शिमला घूमने के लिए चला गया। शिमला में रहने के दौरान उसने गूगल के माध्यम से देहरादून के विभिन्न शोरूम की जानकारी जुटाई। इसके बाद दो अगस्त को देहरादून और हरिद्वार बाईपास स्थित शोरूम की रैकी की। मेवालाल ने अपने साथियों को भी मध्य प्रदेश से बुला लिया।

आरोपियों ने पहले चोरी की फिर हरिद्वार चले गए। दो दिन रुकने के बाद उन्होंने यामाहा मोटरसाइकिल के शोरूम जोगीवाला और फिर जीएमएस रोड रोहन मोटर्स में चोरी की योजना बनाई। आरोपी रुड़की स्थित महिंद्रा शोरूम में भी चोरी करने वाले थे। आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप और 30 हजार रुपये नकद व कटर आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें