फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कोबरा गैंग का एक और सदस्य कोकीन तस्करी में गिरफ्तार, तंजानिया का रहने वाला है आरोपी

Wed, 14 Aug 2024 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दिनों बड़ी-बड़ी पार्टियों में नशा सप्लाई करने वाले कोबरा गैंग के बारे में पता चला था। पुलिस ने इसके कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो विदेशी मूल की महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी करने वाले कोबरा गैंग के एक और विदेशी सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से तंजानिया के रहने वाले इस आरोपी के पास से 44 ग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद हुई है। पुलिस इससे पहले भी दो विदेशी महिलाओं को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बड़ी-बड़ी पार्टियों में नशा सप्लाई करने वाले कोबरा गैंग के बारे में पता चला था। पुलिस ने इसके कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो विदेशी मूल की महिलाएं भी शामिल हैं। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस पर चल रही चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि कोबरा गैंग का एक मुख्य तस्कर इन दिनों देहरादून में मौजूद है। इस पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान कैनाल रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 44 ग्राम कोकीन बरामद हुई हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम पास्कल जॉन निवासी तंजानिया बताया।

Independence Day: उत्तराखंड पुलिस से आईजी नीरू गर्ग व डीआईजी जेल दधिराम समेत आठ को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने देश से दिल्ली आता-जाता रहता है। वह कोकीन को दिल्ली के तस्करों से खरीदता है। इसके बाद मांग के आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता है। देहरादून में भी उसने कई बार कोकीन सप्लाई की थी। इसके लिए वह कमीशन लेता है। देहरादून में भी एक जगह पर बुधवार को पार्टी होनी थी, जिसमें उसे यह कोकीन सप्लाई करनी थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से कई और जानकारियां भी मिली हैं। इनकी तस्दीक कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें