फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun:  यूपी समेत अन्य राज्यों में हिंसा की घटनाओं से राजधानी में भी Alert, धार्मिक स्थलों पर रहेगी कड़ी नजर

Mon, 13 Jun 2022 09:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डीआईजी ने सभी को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में हुई धार्मिक हिंसक घटनाओं के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारी अपने-अपने सर्कल व थाना क्षेत्रों रहने वाले सीएलजी मेंबरों, धार्मिक प्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित करें।
 
विज्ञापन
डीआईजी जन्मेजय खंडूरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हो रही धार्मिक हिंसा की घटनाओं से दून पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रविवार को डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जिले के सभी राजपत्रित अफसरों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीआईजी ने सभी को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में हुई धार्मिक हिंसक घटनाओं के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारी अपने-अपने सर्कल व थाना क्षेत्रों रहने वाले सीएलजी मेंबरों, धार्मिक प्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित करें।

ये भी पढ़ें...Ted Talk: चेतन भगत, उर्वशी रौतेला सहित जानीमानी हस्तियों ने युवाओं को दिखाई कामयाबी की राह, पढ़िए ये खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें किसी के बहकावे में न आने और सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक धार्मिक टिप्पणी न करते हुए धार्मिक सौहार्द व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करें। साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ऐसे अराजक, असामाजिक तत्वों जो धार्मिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हो, उन्हें चिह्नित करने के निर्देश दिए और उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें