विंटर सीजन में इन उड़ानों की शेड्यूल
इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन पौने दस बजे एयरपोर्ट आएगी। सवा दस पर वापस मुंबई को उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट का 27 मार्च तक यही शेड्यूल रहेगा। इंडिगो की दूसरी हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन 11:35 बजे आएगी। 12:05 बजे पूणे को रवाना होगी। 29 मार्च तक यही समय रहेगा। इंडिगो मुंबई सातों दिन 11:55 जौलीग्रांट आएगी और 12:40 वापस जाएगी। 24 मार्च तक यही समय रहेगा। इंडिगो की दूसरी अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन 12:25 बजे आएगी। 1:45 वापस रवाना होगी। 27 मार्च तक इसका यही समय रहेगा। फ्लाई बिग का विमान सातों दिन पिथौरागढ़ से 3:40 बजे जौलीग्रांट और शाम 4:30 बजे वापस पिथौरागढ़ जाएगा। 29 मार्च तक इसका यही समय होगा।
एलायंस एयर मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन दिल्ली से 2:10 बजे देहरादून और 2:35 बजे लखनऊ को रवाना होगी। 29 मार्च तक यही शेड्यूल रहेगा।इंडिगो पुणे शनिवार को छोड़कर बाकी दिन 5:20 देहरादून और 5:55 हैदराबाद को रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही शेड्यूल रहेगा। एलायंस एयर मंगल और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन लखनऊ से 5:55 जौलीग्रांट और वापस 6:25 जौलीग्रांट से दिल्ली रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही समय रहेगा।