दो चरणों की काउंसलिंग के बाद प्रदेश के अगल-अलग मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित की गईं थी। इस दौरान कई छात्रों पर कोटा पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का भी आरोप लगा था।
फर्जी प्रमाणपत्र के माध्यम से दाखिला लेने वाली एक और एमबीबीएस छात्रा का दाखिला रद्द कर दिया गया है। हेमबती नंदन बहुगुणा मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से इसकी सूची जारी गई है। दाखिला रद्द होने वाले छात्रों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है।
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल विवि प्रबंधन की ओर से दो चरणों की काउंसलिंग पूरी कर ली गई है। तीसरे चरण की काउंसलिंग मंगलवार से शुरू कर दी गई है। दो चरणों की काउंसलिंग के बाद प्रदेश के अगल-अलग मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित की गईं थी।
इस दौरान कई छात्रों पर कोटा पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का भी आरोप लगा था। इसके बाद मामले की जांच हुई तो 16 छात्रों के फर्जी प्रमाणपत्र मिले। इसके बाद उनके दाखिले रद्द कर दिए गए। मंगलवार को जिस छात्रा का दाखिला रद्द किया गया है उसकी ओर से एससी प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से लगाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक दाखिले रद्द होने के बाद खाली हुई सीटें तीसरे चरण की काउंसलिंग में भरी जाएंगी।
अब तक 16 छात्रों के दाखिले रद्द किए जा चुक हैं। तीसरे चरण की काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई है। प्रमाणपत्रों की सत्यापन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।
- प्रो. डॉ. विजय जुयाल, परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी मेडिकल विवि