फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बद्री गाय के संरक्षण के लिए भराड़ीसैंण में शीघ्र शुरू होगी नई योजना, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की बैठक

Tue, 29 Sep 2026 04:15 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बद्री गाय की नस्ल को संरक्षित और बेहतर बनाने के लिए भराड़ीसैंण में नई परियोजना पर काम शुरू होगा। बैठक में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और बैरांगना में ग्रामीण पर्यटन का नया मॉडल विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रदी गाय के संरक्षण और नस्ल सुधार के लिए भराड़ीसैंण में 30 करोड़ की लागत से नई परियोजना शुरू की जाएगी। यह कहना है पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का। उन्होंने यह बात सचिवालय में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा बैठक में कही।

पशुपालन मंत्री ने कहा, मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को तेज गति से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही, ट्राउट प्रोत्साहन योजना को भी गति दी जा रही है। चमोली जिले के बैरांगना में ग्रामीण पर्यटन का एक नया प्रारूप विकसित किया जाएगा। इस प्रारूप में मछली पकड़ने का पर्यटन, स्थानीय जलपान गृह और अंचल के उत्पादों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत
विज्ञापन


मछलियों की बिक्री को बेहतर बनाने के लिए एक सीधी विपणन शृंखला स्थापित की जाएगी। यह शृंखला उत्पादकों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ेगी। वहीं, पशुधन विकास के तहत गंगा गाय योजना को और अधिक किसान अनुकूल बनाया जा रहा है। इसका लक्ष्य पशुपालकों को योजना का पूरा लाभ दिलाना है। इससे पहले अपर सचिव संतोष बडोनी ने विभागीय मंत्री का अभिनंदन किया। बैठक में पशुपालन और मत्स्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें