टक्कर से साइकिल सवार कई फीट उछला
दूसरी ओर जीएमएस रोड पर देना बैंक के सामने एक बलेनो कार ने साइकिल सवार को तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने के सवार साइकिल के साथ कई फीट ऊंचा उछला और गिरते ही उसकी मौत हो गई। साइकिल सवार मंडी की तरफ से बल्लीवाला चौक की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि सवार काफी ऊंचा उछल गया था।
आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची बसंत विहार पुलिस ने साइकिल सवार को एंबुलेस के माध्यम से दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी बसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।