फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: शहर में रफ्तार का कहर...थार ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर गई जान

Fri, 15 Dec 2023 11:07 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

पटेलनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एक युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान शहर से पटेलनगर की तरफ आ रही तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचल दिया। इसके बाद चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर भीड़ ने उसे सामने से रोक लिया।
विज्ञापन
थार ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात शहर में रफ्तार का कहर बरपा। इसमें दो युवकों की जान चली गई। पटेलनगर और जीएमएस रोड पर ये दुर्घटनाएं रात 10 बजे के करीब हुईं। पटेलनगर में थार ने सड़क पार कर रहे युवक एक युवक को कुचल दिया। इसके बाद भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जगहों से वाहन चालकों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पटेलनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एक युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान शहर से पटेलनगर की तरफ आ रही तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचल दिया। इसके बाद चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर भीड़ ने उसे सामने से रोक लिया।

गाड़ी रुकते ही लोगों ने उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाड़ी का शीशा ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक हिरासत में बाजार चौकी ले गई। चौकी प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि थार चालक से पूछताछ की जा रही है। बताया, मृतक पटेलनगर का आशू बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन


Dehradun Traffic: न बेतरतीब दौडेंगे वाहन, न ही जलेगा ईंधन... अब इस योजना पर होगा काम

Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर से साइकिल सवार कई फीट उछला

दूसरी ओर जीएमएस रोड पर देना बैंक के सामने एक बलेनो कार ने साइकिल सवार को तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने के सवार साइकिल के साथ कई फीट ऊंचा उछला और गिरते ही उसकी मौत हो गई। साइकिल सवार मंडी की तरफ से बल्लीवाला चौक की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि सवार काफी ऊंचा उछल गया था।

आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची बसंत विहार पुलिस ने साइकिल सवार को एंबुलेस के माध्यम से दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी बसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें