यह क्षेत्र निगम में होंगे शामिल
क्लेमेंटटाउन कैंट में पोस्ट ऑफिस लेन, क्लेमेंटटाउन, भारूवाला, गुरुद्वारा कॉलोनी, सोसायटी एरिया, मोथरोवाला, ढावा, दौड़वाला, बड़ा भारूवाला, छोटा भारूवाला, डकोटा, चानचक, मोरोवाला। वहीं, गढ़ी कैंट के गढ़ी-डाकरा, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, स्मिथनगर, मोहननगर, केहरीगांव निगम में शामिल होंगे। इसके अलावा छावनी परिषद की ओर से गढ़ी में पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल, ट्यूबवेल आदि भी नगर निगम में आ जाएंगे।