फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में दीपावली मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से पुलिस लाइन देहरादून में 30 और 31 अक्तूबर को दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में पुलिस परिवार की महिलाओं के बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा पुलिस परिवार के 10वीं और 12वीं पास करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा ।
विज्ञापन

उपवा की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि इस मेले का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर के हाथों किया जाएगा। अगले दिन 31 अक्तूबर की शाम को मुख्य अतिथि गीता धामी के हाथों स्टॉल, मेधावी छात्र-छात्राओं, घरईया लाइन आदि को पुरस्कृत किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंहा, उपाध्यक्ष मंदिरा गुंज्याल, सचिव रूपाली ज्योति, सह सचिव सुधा सेंथिल, सह सचिव दीपाली सिंह, सचिव शिबा कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें