फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीएम मोदी के साथ योग कर सुर्खियों में आने वाली दीपा की मां का शव झील में मिला, क्षेत्र में सनसनी

Thu, 23 Jun 2022 04:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

एसएसआई दीपक बिष्ट के अनुसार शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर के रूप में हुई है। कमला के पति किशन गिरी हाईकोर्ट महाअधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं। वहीं तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा गिरी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करने के बाद चर्चा में आई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीझील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए ठंडी सड़क की तरफ गए लोगों ने महिला का शव झील में देखा। इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसआई दीपक बिष्ट के अनुसार शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर के रूप में हुई है। कमला के पति किशन गिरी हाईकोर्ट महाअधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं और उनकी तीन बेटियां है। तीनों बेटियों में सबसे छोटी दीपा गिरी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करने के बाद चर्चा में आई थी।

ये भी पढ़ें...पिता की काली करतूत: बेटी के साथ करता था गंदी हरकत, परेशान होकर पत्नी ने उठाया ये कदम, पढ़े बेबस मां की आपबीती

बताया जा रहा है कमला बीती बुधवार को करीब 3 बजे घर से किसी काम के सिलसिले में गई थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पति किशन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कमला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
इधर बृहस्पतिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने ठंडी सड़क के पास कमला का शव झील में देखा। जिसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें