फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा

Mon, 22 Aug 2016 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
debris in badrinath highway - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दोपहर बाद राज्य के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। श्रीनगर गढ़वाल में तेज बारिश होने से बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर मलबा आ गया। दून में शाम को चार बजे बाद तेज हवा चलने के साथ आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन


श्रीनगर बाजार में पानी भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग जिले में भी दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

उधर, कुमाऊं मंडल में दो गांव के पास भारी बारिश से मलबा आने से नैनीताल-हल्‍द्वानी मार्ग बंद हो गया। फिलहाल, नैनीताल से हल्‍द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल डायवर्ट किया गया है। लेकिन भीमताल-हल्‍द्घानी मार्ग पर सलड़ी के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन

कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं

flood due to heavy rain in purnagiri route - फोटो : amar ujala
सोमवार को सुबह से बादलों और सूरज के बीच लुका छिपी का दौर जारी रहा। जिसके बाद दोपहर बाद राजधानी में बारिश हुई, लेकिन साथ में तेज धूप भी निकली। दून में शाम को चार बजे बाद तेज हवा चलने के साथ आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

राजधानी में दिन में तेज धूप खिलने से रविवार को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में फिलहाल कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में बादल छाए रहेंगे, एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें