फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर बिरादरी में शादी करने पर युवक ने दी मारने की धमकी, ये है पूरा मामला...

Thu, 28 Feb 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन

युवती के गैर बिरादरी के युवक से कोर्ट मैरिज करने और अब शादी तय होने से नाराज गांव के युवक ने शादी तोड़ने का दबाव बनाते हुए बारात आने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती और उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने युवक को कोतवाली में बुलाकर फटकार लगाई। साथ ही शादी में अड़चन डालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने कुछ दिन पहले गैर बिरादरी के एक युवक से परिजनों की सहमति पर कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद युवती और युवक पक्ष के लोगों में रीति रिवाज से शादी करने की बात तय हुई। बृहस्पतिवार को युवती की बारात आनी है। इस बीच गांव के ही एक युवक ने युवती के गैर बिरादरी में शादी करने पर उनके घर पहुंचकर शादी तोड़ने का दबाव बनाया। युवती और परिजनों ने विरोध किया तो युवक ने बारात आने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

घबराए युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को कोतवाली में बुलाकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही शादी में अड़चन डालने पर केस दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। इस पर युवक ने अपनी गलती मांगते हुए माफी मांगी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक को बुलाकर समझाया है। अगर फिर भी वह कुछ गलत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी के आईएएस की तैयारी करने का रौब 
जो युवक परिजनों पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था, उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर पत्नी के आईएएस की तैयारी करने का रौब दिखाया। इस पर पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाई। साथ ही दो टूक कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। चाहे वह आईएएस हो या आईपीएस या और कोई। पुलिस की फटकार के बाद युवक उल्टे पांव कोतवाली से लौट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें