उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर प्रेम मुक्त मंदिर चौक पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टक्कर मारकर फरार हो गया वाहन
दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर मंगलवार की रात को सड़क पार करते समय एक युवक (30) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
शिनाख्त के लिए शव सुरक्षित
सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।