फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ा था, डंपर पर चढ़कर आई मौत

Mon, 12 May 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के दून-पांवटा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। डंपर उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन


गंभीर घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी सहसुपुर में भर्ती कराया। दून अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

बरेली का रहने वाला था युवक
मूलरूप से नवादा जोगियान, बरेली निवासी प्रदीप गुप्ता (35) पुत्र हरी किशन गुप्ता जमनपुर में किराए के मकान में रहता था। वह यहां सेलाकुई स्थित किसी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था।

रविवार शाम वह सहसपुर बाजार में सड़क किनारे खड़ा था। करीब 6.15 बजे विकासनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। डंपर उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में प्रदीप के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


उपचार के दौरान तोड़ा दम
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की गाड़ी से सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। यहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। दून में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने डंपर सीज करके चालक को हिरासत में ले लिया। दुर्घटना के कारण सड़क पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें